एक बार फिर चंद्रमा की ओर चंद्रयान-3

एक बार फिर चंद्रमा को छुने की कोशिश

एक बार फिर भारत चंद्रमा को छुने जा रहा है. यह नया प्रोजेक्ट ना नाम है चंद्रयान-3. चंद्रयान-2 के बाद ये नया साहसिक कदम इसरो भरने जा रहा है. इसरो के प्रमुख के. सिवन ने बताया कि चंद्रमा के लिए इसरो चंद्रयान-3 परियोजना पर काम कर रहा है और वो 2021 तक प्रक्षेपित किया जा सकता है. इतना ही नही गगनयान के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों का चयन भी पुरा हो गया है. इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा कि चंद्रमा के लिए भारत के तीसरे मिशन से जुड़े सभी काम बड़े आराम से हो रहे हैं. सिवन ने पुष्टि की है कि चंद्रयान-2 की तरह ही चंद्रयान-3 में लैंडर और रोवर होगा. उन्होंने कहा कि इस मिशन की लागत 250 करोड़ रुपये होगी. भारत ने सितंबर 2019 में चंद्रयान-2 मिशन की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर पानी की खोज करना था. अभी तक इस प्रकार का कोई मिशन नहीं हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *